बाजीगर बस्ती तपा चला सर्च अभियान, पुलिस के हाथ खाली

बाजीगर बस्ती तपा के लगभग 500 घरों बरनाला पुलिस ने सुबह ही सर्च आपरेशन चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 10:06 PM (IST)
बाजीगर बस्ती तपा चला सर्च अभियान, पुलिस के हाथ खाली
बाजीगर बस्ती तपा चला सर्च अभियान, पुलिस के हाथ खाली

संवाद सहयोगी तपा : बाजीगर बस्ती तपा के लगभग 500 घरों बरनाला पुलिस ने सुबह ही सर्च आपरेशन चलाया। डीएसपी तपा बलजीत सिंह बराड़ व थाना प्रभारी तपा जगजीत सिंह के नेतृत्व में करके घरों की तलाश की गई। इस दौरान करीब 150 पुलिस कर्मचारी व डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित थे। डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि सर्च अभियान एसएसपी संदीप गोयल के निर्देशानुसार चलाया गया। पुलिस को शिकायत थी कि बाजीगर बस्ती के कुछ निवासी ड्रग्स तस्करी में शामिल है। जिसके बाद आज सर्च अभियान चलाया गया।

बाजीगर बस्ती में तपा पुलिस ने दो दिन पहले चोरी के मोटरसाइकिल मामले के बाद निशाना बनाया था। क्योंकि पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत बस्ती के तीन युवको को दबोचा था। लेकिन सर्च के दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे।

3000 प्रतिबंधित गोलियां, एक लाख 50 हजार ड्रग मनी और ट्रक समेत पांच गिरफ्तार

बरनाला पुलिस ने 3000 प्रतिबंधित गोलियां, एक लाख 50 हजार ड्रग मनी और ट्रक समेत 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर छह को नामजद किया है। एक आरोपित फरार है। थाना प्रभारी लखविदर सिंह ने बताया कि सीआइए स्टाफ बरनाला को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित बैकसाइड रामबाग के रहने वाले जसविदर सिंह, गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, विक्की व दो महिलाएं नशा तस्करी करते हैं और बाहरी राज्यों से नशा लाकर बेच रहे हैं। पुलिस ने सीआइए स्टाफ की सूचना पर प्रेम प्रधान मार्केट में नशा तस्करी सप्लाई को लेकर बैठे आरोपितों को 3000 प्रतिबंधित गोलियां, एक लाख 50 हजार ड्रग करंसी समेत काबू कर लिया, इनसे ट्रक नंबर 7497 बरामद कर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार गुरमीत सिंह की तलाश की जा रही है। सहायक थानेदार सुखविदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा व गैंग के अन्य सदस्यों पहुंचा जाएगा।

chat bot
आपका साथी