26 जून को मनाएंगे खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस

केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग समक्ष लगाया गया संयुक्त किसानों का रोष धरना शनिवार को 255वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:13 PM (IST)
26 जून को मनाएंगे खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस
26 जून को मनाएंगे खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस

संवाद सहयोगी, बरनाला

केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग समक्ष लगाया गया संयुक्त किसानों का रोष धरना शनिवार को 255वें दिन भी जारी रहा। इसी तरह महलकलां टोल प्लाजा, बडबर टोल प्लाजा, दो माल,दो पेट्रोल पंप संघेड़ा व पेट्रोल पंप धनौला,भाजपा जिला प्रधान यादविदर शैंटी के निवास समक्ष, भाजपा नेता अर्चना दत्त शर्मा के निवास समक्ष किसानों का धरना भी जारी है। किसान नेताओं ने कहा कि 26 जून को दिल्ली किसान मोर्चों के सात माह पूरे हो रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान धरनों में 26 जून को खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया जाएगा। 14 जून को श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान दिवस व 24 जून को कबीर जयंति मनाई जाएगी।

धरने को संबोधित करते करनैल सिंह गांधी, गुरदेव सिंह मांगेवाल, मेला सिंह कट्टू, अमरजीत कौर, गुरदर्शन सिंह दिओल, बलजीत सिंह चौहानके, नेकदर्शन सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमेल शर्मा, बाबू सिंह खुड्डी कलां ने संबोधित किया। प्रीत कौर धूरी व बहादुर सिंह काला धनौला ने गीत सुनाए।

chat bot
आपका साथी