रिटा. एसपी ने मास्टरमाइंड संस्था के छात्रों से अनुभव साझा किया

मास्टरमाइंड संस्था पिछले लंबे समय से विद्या के क्षेत्र अपना योगदान देकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:35 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:35 PM (IST)
रिटा. एसपी ने मास्टरमाइंड संस्था के छात्रों से अनुभव साझा किया
रिटा. एसपी ने मास्टरमाइंड संस्था के छात्रों से अनुभव साझा किया

जागरण संवाददाता, बरनाला : मास्टरमाइंड संस्था पिछले लंबे समय से विद्या के क्षेत्र अपना योगदान देकर अलग पहचान कायम कर चुकी है। संस्था द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवा हजारों ही विद्यार्थियों के भविष्य को खुशहाल व कामयाब बनाया है। संस्था के विद्यार्थी विभिन्न सरकारी संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए मास्टरमाइंड संस्था द्वारा पिछले लंबे समय से पंजाब पुलिस के पदों की भर्ती के लिए बैच चलाए जा रहे हैं। संस्था द्वारा विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई व प्रेरित करने के लिए रिटा. एसपी रुपिदर भारद्वाज पीपीएस ने संस्था में पहुंचकर विद्यार्थियों से अपने अनुभव सांझे किए। इस मौके पर विद्यार्थी बेहद प्रभावित हुए। संस्था प्रमुख शिव सिगला ने कहा कि रूपिदर भारद्वाज पीपीएस खुद एक संस्था हैं व उनके मार्ग दर्शन से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। अंत में उन्होंने रूपिदर भारद्वाज का धन्यवाद किया व विद्यार्थियों को अपील की कि वह जानकारी का लाभ उठाएं।

chat bot
आपका साथी