आर्यभट्ट स्कूल में परीक्षा का परिणाम घोषित

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी विग के बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया। इसके लिए पेरेंट्स टीचर मिलनी का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 11:36 PM (IST)
आर्यभट्ट स्कूल में परीक्षा का परिणाम घोषित
आर्यभट्ट स्कूल में परीक्षा का परिणाम घोषित

संवाद सूत्र, बरनाला : आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी विग के बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया। इसके लिए पेरेंट्स टीचर मिलनी का भी आयोजन किया गया। स्कूल में बिना मास्क के आना वर्जित किया गया। परीक्षा में अव्वल आए बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूल में जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर रखे गए व साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया। प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा व कोआर्डिनेटर जैसमीन पुरी ने बताया कि पीटीएम स्कूल में करवाने का उद्देश्य बच्चों की हर प्रोग्रेस से अभिभावकों को अवगत करवाना है। अभिभावक व अध्यापक की बातचीत का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, शैक्षणिक स्तर पर बच्चों की कमियों को दूर करने की कोशिश करना है।

chat bot
आपका साथी