रोडवेज कर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कच्चे इंप्लाइज यूनियन की टोल प्लाजा बडबर में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:52 PM (IST)
रोडवेज कर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
रोडवेज कर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

जागरण संवाददाता, बरनाला

लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कच्चे इंप्लाइज यूनियन की टोल प्लाजा बडबर में बैठक हुई। किसान संगठनों ने एलान किया कि इन कर्मचारियों के संघर्ष को किसान संगठन समर्थन देंगे।

डिपो अध्यक्ष निरपाल सिंह पप्पू ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी बसों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जाए। संगठन अपनी मांगों को मनवाने के लिए छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे व सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने पक्का मोर्चा लगाकर पंजाब विधानसभा के सत्र के पहले दिन एक बड़ी सभा के रूप में विधानसभा की ओर मार्च करेंगे। संगठन के प्रदेश नेता सुखपाल पाला, गुरप्रीत शेख, गुरप्रीत कैशियर, अंगरेज सिंह ,बालौर सिंह उगरांहा, रूप सिंह उगरांहा, गगनदीप सिंह,मक्खन सिंह भैनी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी