हेड मास्टर व अन्य खत्म किए पदों को बहाल करने का मिला भरोसा

मास्टर कार्डर यूनियन पंजाब के जिला प्रधान जसपाल सिंह गिल ब्लाक महल कलां के प्रधान चमकौर सिंह ने बताया कि पंजाब राज अध्यापक गठबंधन की बैठक मुख्यमंत्री के प्रिसिपल सचिव सुरेश कुमार से हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 03:56 PM (IST)
हेड मास्टर व अन्य खत्म किए पदों को बहाल करने का मिला भरोसा
हेड मास्टर व अन्य खत्म किए पदों को बहाल करने का मिला भरोसा

संवाद सूत्र, बरनाला

मास्टर कार्डर यूनियन पंजाब के जिला प्रधान जसपाल सिंह गिल, ब्लाक महल कलां के प्रधान चमकौर सिंह ने बताया कि पंजाब राज अध्यापक गठबंधन की बैठक मुख्यमंत्री के प्रिसिपल सचिव सुरेश कुमार से हुई। बैठक में शामिल उच्च अधिकारियों में प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार, प्रिसिपल सचिव तेजवीर सिंह, जतिदर जोरवा, स्पेशल सचिव रवनीत कौर शामिल थे।

बैठक में 24 कैटेगरियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। प्रमुख सचिव ने बताया कि पुरानी पेंशन मांग पर भी सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। 1904 हेड मास्टरों व अन्य खत्म किए पदों को बहाल करने का पूर्ण विश्वास दिया व 30 सितंबर तक हर वर्ग की प्रमोशन करने का फैसला किया गया। बैठक में हरजिदर सिंह पन्नु, बलदेव सिंह बुट्टर, वाशिगटन सिंह, हरजीत सिंह, लेक्चरर संजीव कुमार, प्रगटजीत सिंह, सुखजिदर सिंह, रिजवान रत्न, मेवा सिंह, दलबीर सिंह, सुखवीर सिंह, सुखविदर सिंह, दर्शन सिंह, जतिदर मेहता, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, विकास कुमार, निरवैर सिंह, दौलत सिंह, सुखविदर सिंह, हरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी