खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड बनाने के लिए जताया आभार

खत्री वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग को लेकर खत्री सभा और यूथ खत्री सभा पंजाब द्वारा संयुक्त तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नाम ज्ञापन नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन व सीनियर कांग्रेसी नेता मक्खन शर्मा को दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 06:27 PM (IST)
खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड बनाने के लिए जताया आभार
खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड बनाने के लिए जताया आभार

संवाद सहयोगी, बरनाला

खत्री वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग को लेकर खत्री सभा और यूथ खत्री सभा पंजाब द्वारा संयुक्त तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नाम ज्ञापन नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन व सीनियर कांग्रेसी नेता मक्खन शर्मा को दिया गया। ज्ञापन में पंजाब सरकार से खत्री वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग की गई।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा सरकार को खत्री वेलफेयर बोर्ड बनाने की अपील पर बनाए गए खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड बनने पर खत्री सभा द्वारा सरकार और केवल सिंह ढिल्लों का आभार व्यक्त किया। पंजाब मल्टीपर्पज इंस्टीट्यूट शैहणा के एमडी पवन धीर, सभा के प्रधान राजीव वर्मा रिपी, पंजाब उप प्रधान रामकुमार सोबती, पंजाब ज्वाइंट सचिव नरेंद्र चोपड़ा, पंजाब यूथ कोषाध्यक्ष उमेश सोहल हनी, पंजाब यूथ वाइस प्रधान वरूण बत्ता, जिला प्रधान कुलवंत खत्री, यूथ खत्री सभा शहरी प्रधान सोनू उप्पल शामिल हुए।

प्रधान राजीव वर्मा रिपी ने कहा कि खत्री सभा पंजाब के प्रधान अमरजीत जख्मी को खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। सभा के पंजाब उपप्रधान रामकुमार सोबती, सभा के प्रधान राजीव वर्मा रिपी, पंजाब संयुक्त सचिव नरेंद्र चोपड़ा, पंजाब यूथ कोषाध्यक्ष उमेश सोहल हनी, पंजाब यूथ वाइस प्रधान वरूण बत्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खत्री बिरादरी को लेकर खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड गठित कर खत्री सभा को एक तोहफा दिया है।

chat bot
आपका साथी