प्रदर्शन के कारण सड़क पर लगा जाम, भटकते रहे यात्री

रोडवे•ा पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने शुक्रवार को बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM (IST)
प्रदर्शन के कारण सड़क पर लगा जाम, भटकते रहे यात्री
प्रदर्शन के कारण सड़क पर लगा जाम, भटकते रहे यात्री

जागरण संवाददाता, बरनाला

पंजाब रोडवे•ा, पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों ने शुक्रवार को बस स्टैंड के दोनों गेट बंद कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। दो घंटे बस स्टैंड बंद रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुलाजिमों ने एक भी बस को बस स्टैंड के अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया। बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी होने के कारण मुख्य सड़क पर जाम लग गया। यात्री बस की तलाश में भटकते रहे।

ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के नेता हरपाल सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, चेयरमैन रणधीर सिंह, उप चेयरमैन जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अंग्रेज सिंह, सलाहकार मनदीप सिंह ने कहा कि सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया को समाप्त करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वादे किए थे कितु कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के साढ़े चार साल बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया। सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब रोडवे•ा व पनबस खत्म होने के कगार पर है। कच्चे कर्मचारी विगत लंबे समय से सेवाएं रेगुलर होने का इंतजार कर रहे हैं, कितु सरकार कच्चे मुलाजिमों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही।

बराबर काम-बराबर वेतन की उठाई मांग

कर्मचारियों ने पंजाब रोडवे•ा, पनबस व पीआरटीसी में कम से कम 10 हजार नई बसें डालने, सुप्रीम कोर्ट का फैसला बराबर काम बराबर वेतन लागू करने, रिपोर्टों की शर्तें रद कर कर्मचारी बहाल करने, ठेका आधारित कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की। इस मौके बिदरपाल, सतवीर सिंह, सुखराज सिंह, गुरप्रीत सेखां, जगदीश सिंह, रणजीत सिंह, मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे।

यात्री दो घंटे तक बसों की करते रहे तलाश

यूनियन के प्रदर्शन का खमियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। बस स्टैंड के भीतर बसें न दाखिल होने के चलते बसें बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ी रहीं। ऐसे में यात्रियों को अपने शहर और गांवों को जाने वाले बसों का पता लगाना मुश्किल हो गया। भीड़ और जाम के बीच यात्री बसों को तलाशते रहे।

chat bot
आपका साथी