बरनाला में किसान संगठनों का रोष धरना जारी

केंद्र सरकार के लागू किए गए कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा एक अक्टूबर से लगातार 151 दिनों से जिला बरनाला के विभिन्न स्थानों पर रोष धरना लगाकर संघर्ष किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 03:13 PM (IST)
बरनाला में किसान संगठनों का रोष धरना जारी
बरनाला में किसान संगठनों का रोष धरना जारी

जागरण संवाददाता, बरनाला

केंद्र सरकार के लागू किए गए

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए विभिन्न किसान संगठनों द्वारा एक अक्टूबर से लगातार 151 दिनों से जिला बरनाला के विभिन्न स्थानों पर रोष धरना लगाकर संघर्ष किया जा रहा है। सोमवार को भी रेलवे स्टेशन बरनाला की पार्किंग के समक्ष लगातार चल रहे रोष धरने में टोल प्लाजा बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा पर केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी की रिहायश लक्खी कालोनी गली नंबर दो में भी पक्का मोर्चा लगाकर धरना दिया व संघर्ष जारी रखा गया। किसान संगठनों के नेताओं सुखदेव सिंह कर्मगढ़, बलविदर सिंह, प्रीतम सिंह, महिदर सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह आदि ने कहा कि काले कानून रद करवाने के लिए किसानों द्वारा दिल्ली मोर्चा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जत्था रवाना किया गया है। आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली मोर्चा में महिलाओं को आमंत्रित किया गया है व बरनाला से महिलाओं के जत्थे 6 से 7 मार्च तक रवाना किए जाएंगे। दिल्ली में महिला शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी