कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी

केंद्र के विरोध कृषि कानून रद्द की मांग को लेकर किसान मार्च का धरना जारी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 03:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 03:21 PM (IST)
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला : केंद्र के विरोध कृषि कानून रद्द की मांग को लेकर किसान आ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में महिला किसानों का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। जिसको लेकर गांव गांव से दिल्ली मोर्चा में महिलाओं को महिला दिवस पर आमंत्रित किया जा रहा है व बरनाला से महिलाओं के कई जत्थे आज से रवाना किए जाएंगे। इसके साथ ही एक अक्टूबर से लगातार 156 दिनों से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार कानून रद नहीं कर रही है व किसान रद्द की मांग पर अड़े है। वहीं मौसम के बदलाव के कारण दोपहर की तेज धूप में किसान पसीना पसीना होने को मजबूर है। लेकिन संघर्ष में किसान लगातार डटे है। कृषि कानून रद करने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पार्किग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, धनौला, संघेड़ा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी की रिहायश लकी कालोनी गली नंबर दो व भाजपा पंजाब वाइस प्रधान अर्चना दत्त शर्मा की रिहायश लकी कालोनी गली नंबर पांच समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरना दिया व संघर्ष जारी रखा गया।

chat bot
आपका साथी