भारत बंद को सफल बनाने की तैयारियां पूरी

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा काले कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को मुकम्मल भारत बंद की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:00 AM (IST)
भारत बंद को सफल बनाने की तैयारियां पूरी
भारत बंद को सफल बनाने की तैयारियां पूरी

संवाद सूत्र, बरनाला :

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा काले कृषि कानूनों के विरोध में 27 सितंबर को मुकम्मल भारत बंद की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहरों-कस्बों में छोटे कारोबारी विभागों, कामगारों, दुकानदारों, आढ़तियों की संस्थाओं से तालमेल होने के बाद पहले के मुकाबले अधिक प्रभाव से भारत बंद की संभावनाएं बनी हुई हैं। किसान संगठन लगातार तीन दिनों से पूरे जिले को तीन हिस्सों में बांटकर भारत बंद का प्रचार कर रहे हैं। भदौड़ क्षेत्र की अगुआई भोला सिंह छन्ना व कुलवंत सिंह भदौड़, महल कलां की जगराज सिंह हरदासपुरा, अमनदीप सिंह रायसर, अमरजीत सिंह ठुल्लीवाल, जगतार सिंह छीनीवाल, बरनाला की गुरदर्शन सिंह दिओल, गुरनाम सिंह ठीकरीवाला, बाबू सिंह खुड्डी कलां व नेताओं की अगुआई में चल रही है। तीन टीमों ने 80 गांवों की मुहिम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के कनवीनर व बीकेयु एकता डकौंदा के प्रांतीय प्रेस सचिव बलवंत सिंह उप्पली ने बताया कि गांवों की प्रचार मुहिम लगभग मुकम्मल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि भारत बंद समय बरनाला जिले में 10 जगहों पर किए जा रहे रेलवे-सड़क जाम में शामिल करके सफल बनाने की मुहिम चलाई जाएगी। किसानों भारत बंद को शिक्षकों ने दिया समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा 27 सितंबर सोमवार को भारत बंद प्रोग्राम की गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब ने हिमायत की है। यूनियन के राज्य प्रधान सुखविदर सिंह व महासचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में किसानों व मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए सभी संगठनों सहित अध्यापक भी मिलकर आवाज बुलंद करेंगे। इस मौके प्रिसिपल अमनदीप शर्मा, बलविदर सिंह, नरिदर माखा, सरबजीत सिंह, सुनील शर्मा, रविदर पप्पी, सतवंत सिंह, सुच्चा सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी