संत निरंकारी मिशन ने दो लाख पौधे लगाए

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देशभर में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:46 AM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने दो लाख पौधे लगाए
संत निरंकारी मिशन ने दो लाख पौधे लगाए

संवाद सहयोगी, बरनाला

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देशभर में वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। देशभर की 3000 शाखाओं ने लगभग दो लाख पौधे लगाये और साथ ही उन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर-देशों में भी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया, जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन की बागडोर संभाली और सम्पूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया।

यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। पिछले वर्ष इसी दिन 1320 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई थी। 2003 से बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर ही स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत हुई। यह देशव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान तब से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। वर्तमान में माता सुदीक्षा जी महाराज, बाबा हरदेव सिंह जी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यही प्रेरणा दे रही हैं।

बरनाला ब्रांच के संयोजक जीवन गोयल जी ने बताया कि इसी लडी में बरनाला ब्रांच के सेवादल एवं साधसंगत की और से सद्गुरु के आदेश की पलना करते हुए पौधे लगा कर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। बरनाला ब्रांच की और से सावर्जनिक स्थानों जैसे, उद्योगिक सिखलाई सेंटर लड़कियां, सेखा फाटक के साथ लगती सड़क, साई मंदिर पार्क 16 एकड़, संत निरंकारी सत्संग भवन,के साथ साथ धनौला, अस्पालकलां, हण्डियाया, फरवाही में प्रीतनगर अदि गाओं में सैकड़ों की संख्यां में पौधे लगाए और उनको गोद भी लिया।

chat bot
आपका साथी