पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

बरनाला-बठिडा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात बिजली ग्रिड के नजदीक पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 05:44 PM (IST)
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

बरनाला-बठिडा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात बिजली ग्रिड के नजदीक पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि घायल राम सिंह निवासी हमीरगढ़ जिला बठिडा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने एक अन्य साथी हरदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर तपा से अपने गांव वापस जा रहे थे। तपा बिजली ग्रिड के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वह सड़क पर गिर गए व गंभीर रूप में घायल हो गए। मिनी सहारा क्लब के सदस्यों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल राम सिंह के बयानों के आधार पर पिकअप चालक अमरजीत सिंह निवासी रूपांवाली जिला फतेहाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी