बच्चों ने तीज के गीतों पर डांस किया

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में तीज के पावन अवसर पर पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों की सोलो डांस प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 03:37 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 03:37 PM (IST)
बच्चों ने तीज के गीतों पर डांस किया
बच्चों ने तीज के गीतों पर डांस किया

संवाद सहयोगी, बरनाला

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में तीज के पावन अवसर पर पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों की सोलो डांस प्रतियोगिता करवाई गई। सभी बच्चे बहुत ही सुंदर-सुंदर परिधान पहनकर आए। उन्होंने तीज से संबंधित गीतों पर डांस किया और तरह तरह की बोलियां डाली। सभी बच्चे और अध्यापक बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे। स्कूल का माहौल बहुत खुशनुमा लग रहा था। बच्चों ने क्लासिकल, वेस्टर्न, हिपहाप आदि कई तरह के डांस की प्रस्तुति दी। प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा व कोआर्डीनेटर जैसमीन पुरी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता करवाने से छात्रों में आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है। बच्चों को इनाम देकर उनका हौंसला बढ़ाया गया।

chat bot
आपका साथी