जन्माष्टमी उपलक्ष्य प्रतियोगिता करवाई

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी उपलक्ष्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 03:43 PM (IST)
जन्माष्टमी उपलक्ष्य प्रतियोगिता करवाई
जन्माष्टमी उपलक्ष्य प्रतियोगिता करवाई

संवाद सहयोगी, बरनाला : आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी उपलक्ष्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर प्राइमरी विग के बच्चों ने बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कोविड-19 के चलते बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए अपनी-अपनी कक्षा के बोर्ड सजाए। बच्चों ने अपनी रचनात्मक व कलात्मक समझ से सुंदर-सुंदर चार्ट तैयार किए। सभी बच्चों ने गतिविधि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रि. शशिकांत मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया था कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। कोआर्डिनेटर जैसमीन पुरी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां करवाने का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए बो‌र्ड्स देखे व उनकी प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी