किसानों के संघर्ष की हिमायत ही आंदोलन की जीत निश्चितक करेगा : बैंस

केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार दिल्ली में डटे किसानों के आंदोलन को और मजबूत करना किसान आंदोलन की जीत निश्चित करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:34 PM (IST)
किसानों के संघर्ष की हिमायत ही आंदोलन की जीत निश्चितक करेगा : बैंस
किसानों के संघर्ष की हिमायत ही आंदोलन की जीत निश्चितक करेगा : बैंस

जागरण संवाददाता, बरनाला

केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार दिल्ली में डटे किसानों के आंदोलन को और मजबूत करना किसान आंदोलन की जीत निश्चित करेगा। यह बात लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने बरनाला में पत्रकारों से कही।

बैंस ने कहा कि किसान आंदोलन शुरू होने से पहले ही उनके साथियों द्वारा तीन सौ मील का फासला तय करके इन कानूनों के खिलाफ अमृतसर के जलियांवाला बाग से कैप्टन अमरिदर सिंह की कोठी तक साइकिल मार्च निकाला गया था। उस समय 10 लाख से अधिक पर्चे इन बिलों की चर्चा में लिखकर गांवों में वितरित किए थे। उन्होंने कहा कि यदि सभी पक्ष उस समय एकजुट होकर इन कानूनों के खिलाफ संघर्ष करते तो अब किसानों को सड़कों पर बैठने को मजबूर न होना पड़ता।

उन्होंने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस भू-माफिया के जन्मदाता हैं। जो भी भू-माफिया लोग राज्य सरकार को चूना लगा रहे हैं वह पीड़ित लोगों का साथ देकर उन्हें इंसाफ दिलाएंगे व बेनकाब करके छोड़ेंगे। वह उन सभी पार्टियों का सम्मान करते हैं व उनके साथ हैं जिनका उद्देश्य पंजाब को लूटने वाली पार्टियों पर नकेल कसना है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल संबंधी कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी पर उंगली नहीं उठाई जा सकती कितु उसकी ईमानदारी केवल दिल्ली में है। अब किसान आंदोलन में नई जान फूंकने की जरूरत है। केवल फेसबुक या इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट करने से नहीं बल्कि किसानों के संघर्ष में जाकर उनका डटकर समर्थन करने की जरूरत है। इस मौके पर जिला प्रधान जसबीर सिंह भुल्लर,जगमोहन सिंह गिल, बोनी बेदी, गगन धौला, बलदेव सिंह, सन्नी कैंथ, हरजाप सिंह गिल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी