शहर के विकास पर खर्च होंगे 17 करोड़ : केवल

जागरण संवाददाता बरनाला प्रदेश में 11 हजार करोड़ के पंजाब शहरी पर्यावरण सुधार प्रोग्राम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 04:49 PM (IST)
शहर के विकास पर खर्च होंगे 17 करोड़ : केवल
शहर के विकास पर खर्च होंगे 17 करोड़ : केवल

जागरण संवाददाता, बरनाला :

प्रदेश में 11 हजार करोड़ के पंजाब शहरी पर्यावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत के साथ अब शहरों को ज्यादा अच्छा बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बरनाला शहर के विकास पर 17 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

पहले पड़ाव के 3013 करोड़ के काम करवाए जा चुके हैं, दूसरे पड़ाव में 8283 करोड़ के कार्य शहरों में शुरू किए जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने शहरी पर्यावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे पड़ाव की शुरुआत में कही थी। वर्चुअल प्रोग्राम को एलसीडी के जरिए जिला प्रबंधकीय परिसर बरनाला में साबका विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला बरनाला में 127 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। दूसरे पड़ाव में बरनाला जिले के शहरों के लिए जारी 17 करोड़ की राशि भी शामिल है। जिसके साथ शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला बरनाला में 92.45 करोड़ का सीवरेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट लाया गया, वहीं शहरों में सीवरेज, पानी की सप्लाई, सड़कों की मरम्मत व पक्की व नालियों के साथ जिले के शहरी क्षेत्रों की नुहार बदली जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे पड़ाव में 17 करोड़ की जारी राशि के साथ शहरों में 68 विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिला बरनाला में विकास के कामों के लिए बरनाला शहर के लिए आठ करोड़, धनौला के लिए तीन करोड़, तपा दो करोड़, हंडिआया दो करोड़ व भदौड़ के लिए दो करोड़ रुपये कुल 17 करोड़ की राशी पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई है। डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका ने बताया कि जिले में विकास कार्य व जिला निवासियों को अति आधुनिक सुविधा पारदर्शिता से मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एसडीएम वरजीत वालिया, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, नगर कौंसिल के ईओ मनप्रीत सिंह सिद्धू, मार्कीट कमेटी के चेयरमैन अशोक मित्तल, दीप संघेड़ा, गुरजिदर सिंह पप्पी, पलविदर सिंह गोगा, हैप्पी ढिल्लों, राजीव लूबी, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

जिला प्रबंधकीय परिसर बरनाला में वर्चुअल समागम देखते हुए साबका विधायक केवल सिंह ढिल्लों, डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा व अन्य सदस्य।

chat bot
आपका साथी