किसानों ने कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की मांग की लेकर रेलवे स्टेशन पर लगाया धरना शुक्रवार को 352वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:11 PM (IST)
किसानों ने कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई
किसानों ने कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई

जागरण संवाददाता, बरनाला : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की मांग की लेकर रेलवे स्टेशन पर लगाया धरना शुक्रवार को 352वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को काले कृषि कानूनों को पास होने के एक वर्ष पूरा होने पर इस दिन को काले दिवस के रूप में मनाया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने शहर के बाजारों में रोष मार्च करते हुए खेती कानून रद करो के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके उपरांत शहीद भगत सिंह चौक में काले कानूनों की प्रतियां जलाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के पास खेती कानून रद करने के सिवाय और कोई चारा नहीं है। बलवंत सिंह उप्पली, करनैल सिंह गांधी, रणधीर सिंह, सरबजीत सिंह, नेकदर्शन सिंह,गुरदेव सिंह मांगेवाल, परमजीत कौर ठीकरीवाला, जसपाल चीमा, जसपाल कौर, जीवन सिंह, जैमल सिंह, बिक्कर सिंह, मनजीत राज, गुरनाम सिंह, हरचरण सिंह ने कहा कि 27 सितंबर के भारत बंद को पूर्ण तौर पर सफल बनाने संबंधी योजना बनाई गई। नेताओं ने कहा कि 27 सितंबर को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक पूर्ण तौर पर बंद रखा जाएगा। अस्पताल, दवाइयों की दुकानों, एंबुलेंस व फायर बिग्रेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को बंद से छूट रहेगी। संयुक्त मोर्चे द्वारा वर्करों को हिदायत की कि आमजन को किसी तरह की समस्या पेश न आए।

chat bot
आपका साथी