डीसी फूलका ने वृद्ध आश्रम के निर्माण कार्य का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर तेजप्रताप सिंह फूलका ने शुक्रवार को तपा के नजदीक ढिलवां रोड पर वृद्ध आश्रम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:34 PM (IST)
डीसी फूलका ने वृद्ध आश्रम के निर्माण कार्य का लिया जायजा
डीसी फूलका ने वृद्ध आश्रम के निर्माण कार्य का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, तपा बरनाला : डिप्टी कमिश्नर तेजप्रताप सिंह फूलका ने शुक्रवार को तपा के नजदीक ढिलवां रोड पर वृद्ध आश्रम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की लागत साढ़े पांच करोड़ रुपये है व यह वृद्ध आश्रम 26 कनाल 17 मरले जगह पर बनाया जा रहा है। इसमें 24 कमरे व 72 बिस्तरों का प्रबंध होगा। उन्होंने कहा कि आज के सामाजिक वातावरण के कारण अकेलेपन का शिकार बुजुर्गों को सही माहौल देने के लिए इस वृद्ध आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्ध आश्रम की बाहरी दीवारों के साथ पौधे लगाए जाएं व उनका ख्याल रखा जाए। जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर तेआवासप्रीत कौर ने बताया कि वृद्ध आश्रम का कार्य आगामी कुछ माह में मुकम्मल हो जाएगा। जहां बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर, लाइब्रेरी, हरियावल क्षेत्र आदि का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर संदीप पाल, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी