अब सेवा केंद्र में मिलेगी दो अन्य सेवाएं

पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधार लोक शिकायतें मामले विभाग व ई-गवनेंश किया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 03:46 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 03:46 PM (IST)
अब सेवा केंद्र में मिलेगी दो अन्य सेवाएं
अब सेवा केंद्र में मिलेगी दो अन्य सेवाएं

संवाद सहयोगी, बरनाला : पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधार, लोक शिकायतें मामले विभाग व ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा सेा केंद्रों में व्यापारियों की सुविधा के लिए दो अन्य सेवाओं में बढ़ावा किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर तेजप्रताप सिंह फूलका ने बताया कि जिले के 41 सेवा केंद्रों में अब नए व नवीनकृत ट्रेड लाइसेंस की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। डीसी ने बताया कि सेवा केंद्रों में लोगों को प्रशासकीय सेवाएं बेहतर ढंग से मुहैया करवाने की अपनी वचनबद्धता तहत पंजाब सरकार ने स्थानीय सरकारें, विभाग द्वारा दिए जाने वाले ट्रेड लाईसेंस की सेवा भी अब बरनाला जिले के सेवा केंद्रों में शुरू कर दी है। अब व्यापारी अपना नया ट्रेड लाईसेंस या रिन्यू करवाने के लिए नजदीकी सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी