अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, निहंग सिंहों ने निर्माता को पीटा, वीडियो वायरल

जिले के गांव कोटदुना में निहंग सिंहों की ओर से डीएक्सएक्स निर्माता की पिटाई का वीडियो सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:56 PM (IST)
अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, निहंग सिंहों ने निर्माता को पीटा, वीडियो वायरल
अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, निहंग सिंहों ने निर्माता को पीटा, वीडियो वायरल

संवाद सूत्र, बरनाला

जिले के गांव कोटदुना में निहंग सिंहों की ओर से डीएक्सएक्स निर्माता की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार पता चला है कि कोटदुना गांव में कुछ निहंग सिंहों ने एक निर्माता को सार्वजनिक रूप से पीटा। निहंग सिंहों ने पिटाई की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि निर्माता अश्लील वीडियो बनाकर युवा पीढ़ी को गुमराह कर रहा है। इस बात को उन्होंने कई बार निर्माता को समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते रविवार को उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।

chat bot
आपका साथी