मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली : किसान संगठन

किसान कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए अनिश्चितकाल के लिए धरना चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:17 PM (IST)
मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली : किसान संगठन
मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली : किसान संगठन

संवाद सूत्र, बरनाला : किसान कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए अनिश्चितकाल के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे पार्किंग, भाजपा जिला प्रधान यादविदर शंटी, भाजपा पंजाब नेता अर्चना दत्त, हंडिआया रोड शापिग मार्ट, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, हंडिआया, धनौला, संघेड़ा, धौला पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा समेत जिले में करीब 15 जगहों पर धरना जारी रखा हुआ है। धरने के 58वें दिन किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। मोदी सरकार नए कृषि कानून के साथ किसानों की जमीनों को बड़े-बड़े पूंजीपतियों व विदेशी कंपनियों को देने के लिए ही रास्ता खोल रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए कानून लागू होने के बाद किसान फसल बेचने के लिए पूंजीपतियों के गुलाम बनकर रह जाएंगे। पूंजीपति किसान से धान, गेहूं, मक्का आदि फसलें मनमाने दाम पर खरीदेंगे। इसलिए वह कृषि कानून को रद करवा कर ही रहेंगे।

कृषि कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा : औलख

संवाद सूत्र, बरनाला : टेकिनकल सर्विस यूनियन सब-डिवीजन महलकलां के टेकिनकल बिजली कर्मचारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कृषि सुधार कानून का विरोध करते हुए किसानों का समर्थन देने का एलान किया व एक दिवसीय मुकम्मल हड़ताल की। इस अवसर पर यूनियन के नेता राजपति व कुलवीर सिंह औलख ने कहा कि कृषि कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा व इसको रद करवाने के लिए वह किसानों के हर समय साथ हैं। इस अवसर पर जसविदर सिंह, प्रगट सिंह, बलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी