मीडिएशन विवादों को निपटाने की सरल प्रंक्रिया : सीजेएम

बरनाला पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी एसएएस नगर के निर्देश पर मीडिएशन सेंटर की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:05 AM (IST)
मीडिएशन विवादों को निपटाने की सरल प्रंक्रिया : सीजेएम
मीडिएशन विवादों को निपटाने की सरल प्रंक्रिया : सीजेएम

संवाद सूत्र, बरनाला : पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी एसएएस नगर के निर्देश पर मीडिएशन सेंटर में मीडिएटर अभय कुमार जिंदल, लोकेश्वर सेवक, गुरमेल सिंह गिल व कंवर संदीप सिंह के साथ एक बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग से की गई। यह जानकारी सीजेएम रुपिदर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि मीडिएशन आपसी विवादों को निपटाने की सरल व निष्पक्ष प्रक्रिया है, जिसमें पक्षों के आपसी झगड़ों को आपसी रजामंदी के साथ निपटाने में सहायता की जाती है। मीडिएशन के बहुत से लाभ हैं, जैसे विवादों का बिना देरी व जल्द समाधान, समय व खर्च की बचत, कचहरी के चक्कर लगने से राहत, विवादों का हमेशा के लिए प्रभावपूर्ण समाधान, विवादों के समाधान के लिए पार्टियों की सहमति महत्वपूर्ण है। इसके बिना सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़बर के विद्यार्थियों के लिए एक वेबिनार करवाया गया।

chat bot
आपका साथी