तपा अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को मास्क बांटे

संवाद सहयोगी तपा बरनाला मिशन फतेह के तहत डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका के निर्देशों पर मास्क बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:10 PM (IST)
तपा अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को मास्क बांटे
तपा अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को मास्क बांटे

संवाद सहयोगी, तपा, बरनाला :

मिशन फतेह के तहत डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका के निर्देशों पर जिले की अनाज मंडियों में मास्क बांटने की मुहिम शुरू हो चुकी है। जिसके चलते वीरवार को जिला मंडी बोर्ड के डीएमओ जसपाल सिंह ने तपा की अनाज मंडी में किसानों व मजदूरों को मास्क बांटे व कोरोना से बचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि जिले की सभी अनाज मंडियों में मंडी बोर्ड के अधिकारी किसानों व मजदूरों को मास्क बाटेगे। इस अवसर पर मार्कीट कमेटी के सचिव सुखचैन सिंह, सुपरवाईजर धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी