विवाहिता के परिवार ने ससुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

गांव ताजोके की एक विवाहिता के परिवार ने ससुराल परिवार पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:49 PM (IST)
विवाहिता के परिवार ने ससुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप
विवाहिता के परिवार ने ससुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, तपा बरनाला :

गांव ताजोके की एक विवाहिता के परिवार ने ससुराल परिवार पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। गांव ताजोके के गुरुद्वारा के ग्रंथी व विवाहिता के पिता गेजा सिंह ने बताया कि उसकी बेटी लवप्रीत कौर की शादी करीब तीन वर्ष पहले गांव मेहराज जिला बठिडा के मेजर सिंह के साथ हुई थी। उसके एक वर्ष की बेटी भी है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल परिवार ने ही मारा है और उन्हें फोन करके कहा कि उनकी लड़की को करंट लग गया है। वह अपने गांव के सरपंच गुरमीत सिंह व और लोगों के साथ गए तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। अवैध शराब सहित एक व्यक्ति काबू

थाना धनौला की पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब सहित काबू कर केस दर्ज किया है। इस संबंध में सहायक थानेदार सुखवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरदीप सिंह उर्फ गग्गू बाहरी राज्यों से शराब लाकर क्षेत्र में बेचता है। यदि रेड की जाए तो उसे भारी मात्रा में अवैध शराब सहित काबू किया जा सकता है। जिस पर पुलिस ने रेड करके हरदीप सिंह उर्फ गग्गू को 44 बोतल अवैध शराब सहित काबू कर मामला दर्ज किया है। किसान आंदोलन से लौटे किसान की मौत

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए चल रहे किसान आंदोलन में गांव गोबिदपुरा के किसान की मौत हो गई है। 67 वर्षीय मृतक चरण सिंह 21 अक्टूबर को अपनी पत्नी व किसान नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचा था। गत एक सप्ताह से उसकी तबीयत खराब थी। उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत और खराब होने के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। किसान यूनियन के इकाई गोबिदपुरा के प्रधान हरबंस सिंह व जसदेव सिंह ने पंजाब सरकार से भूमिहीन पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने सहित एक सरकारी नौकरी की मांग की है।

chat bot
आपका साथी