अनाज मंडी बरनाला में कई मीट्रिक टन धान बारिश में भीगा

रविवार सुबह आंधी व तेज बारिश ने जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में बिकने के लिए आया धान भीग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:24 PM (IST)
अनाज मंडी बरनाला में कई मीट्रिक टन धान बारिश में भीगा
अनाज मंडी बरनाला में कई मीट्रिक टन धान बारिश में भीगा

संजीव बिट्टू, बरनाला : रविवार सुबह आंधी व तेज बारिश ने जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में बिकने के लिए आया धान भीग गया। इससे धान में नमी की मात्रा बढ़ गई। अनाज मंडी बरनाला में कई मीट्रिक टन धान खुले आसमान के नीचे पड़ा था, परंतु मार्केट कमेटी व मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने मौसम के अनुमान के बावजूद भी इस धान को ढकने का कोई प्रबंध नहीं किया। उधर, जिला मंडी अफसर बरनाला यश पाल ने कहा कि सभी आढ़तियों को आदेश दिए थे कि अपने-अपने धान को ढककर रखे। अब बारिश से जो धान भीग गया है, उसे सुखाने के लिए धूप में रखा गया है। धान के खरीद प्रबंधों में तेजी लाई गई हैं। लापरवाही बरतने वालों से जवाब लिया जाएगा

एसडीएम बरनाला वरजीत वालिया ने कहा कि जिन अधिकारियों, कर्मचारियों व लोगों की लापरवाही के कारण धान भीगा है, उनसे जवाब तलबी की जाएगी। धान को सुखाकर नमी की मात्रा ठीक की जाएगी। उसके बाद ही लिफ्टिंग करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी