धरने पर डटे किसान, भाजपा के खिलाफ रोष

बरनाला कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान एक सप्ताह से भाजपा के जिला प्रधान की अगुआई में धरना जारी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 10:22 PM (IST)
धरने पर डटे किसान, भाजपा के खिलाफ रोष
धरने पर डटे किसान, भाजपा के खिलाफ रोष

संवाद सहयोगी, बरनाला : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान एक सप्ताह से भाजपा के जिला प्रधान के आवास के सामने धरना लगा कर बैठ रोष व्यक्त कर रहे हैं। इस क्रम में संघेड़ा, महलकलां, भद्दलवढ़, भोतना, धनौला, धौला में तीन सप्ताह से पेट्रोल पंप बंद रखे गए हैं। पंप बंद होने से वाहन चालकों को पेट्रोल लेने में परेशानी हो रही है।

इसके अलावा महलकलां टोल प्लाजा व बड़बर टोल प्लाजा पर धरना लगाया गया। हंडिआया रोड पर शापिग माल व बरनाला बाजाखाना रोड पर मॉल समक्ष गेट पर धरना लगाया गया। किसी भी ग्राहक को दाखिल नहीं होने दिया, लोग शापिग के लिए आकर लौटते रहे। कृषि कानून विरोध किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक पर धरना जारी है। केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है।

chat bot
आपका साथी