थाना तपा के नजदीक से पशुधन चोरी

थाना तपा के नजदीक रविवार रात चोरों ने पशुधन चोरी कर लिया। बाजीगर बस्ती निवासी गिदर दास ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:09 PM (IST)
थाना तपा के नजदीक से पशुधन चोरी
थाना तपा के नजदीक से पशुधन चोरी

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला) : थाना तपा के नजदीक रविवार रात चोरों ने पशुधन चोरी कर लिया। बाजीगर बस्ती निवासी गिदर दास ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता है। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे बिजली चली गई जिसके बाद वह गहरी नींद में सो गया। जब सुबह पशुधन देखा तो गायब थे। बिजली न होने के कारण सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए, जिसमें कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में छह पशुधन में से चार भैंस और एक नवजन्मा बछड़ा समेत गाय है जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। इस चोरी की घटना से उसका काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी