सीनियर सिटीजन को इंसाफ दिलाने वाले वकील को सम्मानित किया

सीनियर सिटीजन व समाजसेवी दर्शन कुमार गर्ग की कीमती जायदाद अपने कब्जे में करने के बाद उसके बेटे-बहू ने दर्शन कुमार गर्ग से दु‌र्व्यवहार करते हुए घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:49 PM (IST)
सीनियर सिटीजन को इंसाफ दिलाने वाले वकील को सम्मानित किया
सीनियर सिटीजन को इंसाफ दिलाने वाले वकील को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, बरनाला

सीनियर सिटीजन व समाजसेवी दर्शन कुमार गर्ग की कीमती जायदाद अपने कब्जे में करने के बाद उसके बेटे-बहू ने दर्शन कुमार गर्ग से दु‌र्व्यवहार करते हुए घर से निकाल दिया। अपने हक के लिए उन्होंने एसडीएम आइएएस वरजीत सिंह वालिया की अदालत में केस दायर कर दिया। उन्होंने दर्खास्त देकर मांग की कि रजिस्टर्ड वसीका तबदील मालिकाना जोकि उनके बेटे संजीव के हक में तस्दीक करवाया गया था उसे रद करके उसकी जगह साहिल (दर्शन कुमार) के नाम तबदील किया जाए। एसडीएम ने वकील हिमांशु गर्ग की दलीलों से सहमत होते हुए उक्त वसीका रद करके केस दर्शन कुमार के हक में कर दिया व जब तक दर्शन कुमार को कब्जा नहीं मिलता तब तक 7500 रुपये प्रतिमाह खर्च दर्शन कुमार को देने का आदेश दिया।

इसका स्वागत करते हुए प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी व महिला विग की प्रधान बबीता जिदल ने वकील हिमांशु गर्ग को सोसायटी की तरफ से सम्मानित किया गया। हिमांशु गर्ग ने कहा कि वह जरूरतमंद सीनियर सिटीजनों के केस मुफ्त लड़ेंगे। सोसायटी ने हिमांशु गर्ग को अपना कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है। प्यारा लाल, महेश गुप्ता, सोमनाथ हेड़ीके, मनीश बांसल, डा. प्रेम कांसल, आशा शर्मा, नीरज बाला दानिया, पीडी शर्मा, डा. उषा कांसल, डा. राजीव शर्मा, बलजीत सिंह, राजेश भुटानी, अश्वनी शर्मा, तेजिदर सिंह, तारा चंद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी