अपाहिज गोसेवा आश्रम बरनाला का 3000 फीट लैंटर डाला

अपाहिज गोसेवा आश्रम रजिस्टर्ड बरनाला का 3000 फीट का लैंटर रविवार को गोशाला में डाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 06:13 PM (IST)
अपाहिज गोसेवा आश्रम बरनाला का 3000 फीट लैंटर डाला
अपाहिज गोसेवा आश्रम बरनाला का 3000 फीट लैंटर डाला

जागरण संवाददाता, बरनाला

अपाहिज गोसेवा आश्रम रजिस्टर्ड बरनाला का 3000 फीट का लैंटर रविवार को गोशाला में डाला गया। लैंटर डालने का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी ग्रीन एवेन्यू के चेयरमैन सेठ लखपत राय लक्खी ने पांच लाख रुपये का दान देकर शुरू करवाया। इस अवसर पर शहर के राजनीतिक, धार्मिक, समाजिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर गोशाला के लैंटर व अन्य निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर दान दिया।

गोशाला के प्रधान एडवोकेट प्रदीप गोयल ने लोगों से आह्वान किया कि अपाहिज गोशाला के निर्माण के लिए रेत, बजरी, सरिया, सीमेंट, नगदी आदि का दान देकर सहयोग दें व पुण्य कमाएं। निर्माण कार्य में ग्रीन एवेन्यू के डायरेक्टर अशोक गर्ग, दीपक सोनी, शशी चोपड़ा, विकास बांसल बंटी, कौंसिल के पूर्व प्रधान शिअद नेता संजीव शौरी, खत्री सभा के प्रधान राजीव वर्मा रिपी, शिअद नेता दविदर सिंह बीहला, यशपाल कुल्ड वाले, यशपाल पाली सहौरियां, नवीन जिदल, अग्रवाल सभा महिला विग की प्रधान बबीता जिदल आदि ने लैंटर प्रक्रिया में योगदान देकर सेवा की।

अपाहिज गोसेवा आश्रम (रजि.) बरनाला के सचिव मोती राम गर्ग, कैशियर भारत मोदी, राम पाल सिगला, चौधरी शाम लाल सिगला, प्रोजेक्ट चेयरमैन इंजीनियर कंवल जिदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन बीरबल ठेकेदार, डाक्टर राकेश मेहरा, लाजपत राय चोपड़ा, जेई अशोक जिदल, एमई जसवंत राय आदि ने दानी गणमान्यों का सम्मान किया।

chat bot
आपका साथी