करंट लगने से मजदूर झुलसा

बरनाला रेलवे स्टेशन बरनाला पर ट्रक में बोरियां लोड कर रहा एक मजदूर बिजली की तारों के संपर्क में आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 11:44 PM (IST)
करंट लगने से मजदूर झुलसा
करंट लगने से मजदूर झुलसा

संवाद सूत्र, बरनाला: रेलवे स्टेशन बरनाला पर ट्रक में बोरियां लोड कर रहा एक मजदूर बिजली की तारों के संपर्क में आ गया। करंट लगने सेवह बुरी तरह से झुलस गया। करंट लगने के बाद 30 वर्षीय मजदूर टर्निया को सिविल अस्पताल बरनाला में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी