बरनाला में मजदूर की संदिग्ध में मौत

नजदीकी गांव धौला में एक मजदूर की घर में ही संदिग्ध मौत हो गई। 43 वर्षीय गुरमीत सिंह उर्फ गोगा की शादी फिरोजपुर जिले के गांव मिश्रीवाला में हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में ही रहने लग गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:22 PM (IST)
बरनाला में मजदूर की संदिग्ध में मौत
बरनाला में मजदूर की संदिग्ध में मौत

संवाद सहयोगी, बरनाला

नजदीकी गांव धौला में एक मजदूर की घर में ही संदिग्ध मौत हो गई। 43 वर्षीय गुरमीत सिंह उर्फ गोगा की शादी फिरोजपुर जिले के गांव मिश्रीवाला में हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में ही रहने लग गया था। उसके घर एक बेटी ने जन्म लिया। काफी समय पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई। गुरमीत सिंह अपनी बेटी को ससुराल में पालन-पोषण के लिए छोड़कर खुद अपने गांव धौला में अपने भाई बलदेव सिंह चंगिआड़ा के साथ रहने लग गया।

रविवार रात वह खाना खाकर सो गया। सोमवार सुबह उसकी मां उसे चाय देने पहुंची तो उसके मुंह से झाग निकल रही थी व उसकी मौत हो चुकी थी। लाश के पास एक शराब की बोतल भी पड़ी थी। गांव वासियों व उसके करीबियों अनुसार वह शराब नहीं पीता था। घटना की सूचना परिवार ने गुरमीत के ससुराल परिवार को दी, जिन्होंने घर आने की बजाए पुलिस को इसकी सूचना दी व पुलिस पार्टी सहित गुरमीत के घर पहुंचे। पुलिस ने देर शाम लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की मां शिदर कौर के बयानों पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी