किसानों का पक्का मोर्चा 241वें दिन भी जारी

संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने का नया कानून बनाने के लिए रेलवे स्टेशन नजदीक लगाया पक्का मोर्चा शनिवार को 241वें दिन में शामिल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 03:46 PM (IST)
किसानों का पक्का मोर्चा 241वें दिन भी जारी
किसानों का पक्का मोर्चा 241वें दिन भी जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला

संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने का नया कानून बनाने के लिए रेलवे स्टेशन नजदीक लगाया पक्का मोर्चा शनिवार को 241वें दिन में शामिल हो गया। धरने में 26 मई के काले दिवस के प्रदर्शनों के संबंध में हरियाणा पुलिस द्वारा 150 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करने की निदा करते हुए केस तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

धरने को संबोधित करते बलवंत सिंह उप्पली, करनैल सिंह गांधी, गुरदेव सिंह मांगेवाल, सरपंच गुरचरण सिंह सुरजीतपुरा, प्रेमपाल कौर, मेला सिंह कट्टू, नछतर सिंह, चरणजीत कौर, गुरमेल शर्मा, गमदूर कौर, बलजीत सिंह, परमजीत कौर ने कहा कि अब सरकार के अड़ियल रवैये की हद हो चुकी है व सरकार खेती क्षेत्र को खुली मंडी के हवाले करने पर अडिग है। सरकार खेती कानूनों के नाम पर जो विकास माडल किसानों पर थोपना चाहती है, यह विकास माडल यूरोप व अमेरिका देशों में पहले ही लोक विरोधी रंग दिखा चुका है। वहां तेजी से जमीन कुछ पूंजीपतियों के हाथों में इक्ट्ठी हो गई है। छोटे व मध्य वर्गीय किसान खेती से बाहर हो रहे हैं। खेती उत्पादों की कीमत आमजन की पहुंच से दूर हो गई है व खेती व्यापार पर कारपोरेट घरानों का कब्जा हो चुका है। करनैल सिंह छापा व पाठक भाईयों के कविश्री जत्थे व नरिदरपाल सिगला, जसकिरण कौर, जशनप्रीत कौर ने कविताएं व गीत सुनाए।

chat bot
आपका साथी