खत्री सभा ने शहीद सुखदेव सिंह थापर का जन्मदिन मनाया

स्थानीय कच्चा कालेज रोड की गली नंबर-12 के समक्ष खत्री सभा के दफ्तर में शहीद सुखदेव सिंह थापर का जन्म दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 04:00 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:00 PM (IST)
खत्री सभा ने शहीद सुखदेव सिंह थापर का जन्मदिन मनाया
खत्री सभा ने शहीद सुखदेव सिंह थापर का जन्मदिन मनाया

संवाद सूत्र, बरनाला

स्थानीय कच्चा कालेज रोड की गली नंबर-12 के समक्ष खत्री सभा के दफ्तर में शहीद सुखदेव सिंह थापर का जन्म दिवस मनाया गया। सभा द्वारा प्रधान राजीव वर्मा रिपी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के नियमों का पालन करते हुए दस सदस्यों द्वारा जन्मदिवस पर केक काटा। प्रधान राजीव वर्मा ने कहा कि अमर शहीद सुखदेव सिंह ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई जिससे खत्री बिरादरी के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए। सुखदेव सिंह ने अमर शहीद राजगुरु व भगत सिंह के साथ देश की आजादी में अहम भूमिका निभाते हुए शहीदी हासिल की और खत्री बिरादरी का नाम रोशन किया। इस मौके पर सरपरस्त शिव कुमार बत्ता, पंजाब खत्री सभा के दफ्तर इंचार्ज व ज्वाइंट सचिव नरेंद्र चोपड़ा, पवन धीर, कोषाध्यक्ष राकेश दानिया, सरपरस्त सुरेंद्र वर्मा, सचिव दीपक दुग्गल, दफ्तर इंचार्ज दर्शन लाल वर्मा, पंजाब नौजवान खत्री सभा के कोषाध्यक्ष उमेश सोहल हनी, पंजाब नौजवान खत्री सभा के प्रधान वरुण वत्ता, अमित सोहल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी