घर के ताले तोड़कर उड़ाए जेवर, अज्ञात पर मामला दर्ज

थाना सिटी की पुलिस ने नायब सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 04:01 PM (IST)
घर के ताले तोड़कर उड़ाए जेवर, अज्ञात पर मामला दर्ज
घर के ताले तोड़कर उड़ाए जेवर, अज्ञात पर मामला दर्ज

जासं, बरनाला :

थाना सिटी की पुलिस ने नायब सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थानेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि भदौड़ के शैहणा रोड निवासी नायब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को उसके घर के सभी सदस्य घर को ताला लगाकर बाहर गए थे। जब उसकी पत्नी दोपहर करीब अढ़ाई बजे वापस घर में आई तो घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे व सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जब उसने कमरों के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व पेटी से सोने व चांदी के जेवर गायब थे। नायब सिंह ने बताया कि उसी दिन बीएसएनएल एक्सचेंज भदौड़ में से भी चोरों ने एक जनरेटर की बैटरी व सैल चोरी कर लिया। पुलिस ने नायब सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोरोना पाजीटिव आने पर भी गया शहर से बाहर, मामला दर्ज जासं, बरनाला : थाना तपा की पुलिस ने कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने के बावजूद शहर से बाहर जाने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआइ बली राम ने बताया कि सीनियर मेडिकल अफसर तपा ने पुलिस को बताया कि विनोद कुमार पुत्र फूल चंद निवासी प्यारा लाल बस्ती तपा की 24 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई थी। सेहत विभाग के कर्मचारियों द्वारा जब एक मई को उसके घर विजिट की गई तो पता चला कि विनोद कुमार फिरोजपुर गया हुआ है, जो सोमवार को लौटेगा। पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क‌र्फ्यू के नियमों की अवहेलना की, मामला दर्ज

थाना सिटी की पुलिस ने पंजाब सरकार की तरफ से जारी क‌र्फ्यू नियमों की अवहेलना करने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार सतविदरपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित क‌र्फ्यू दौरान सेवा केंद्र संघेड़ा नजदीक मौजूद थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि गुरदीप सिंह निवासी सूजा पत्ती संघेड़ा कोविड-19 के चलते लगाए नाइट क‌र्फ्यू में बिना इजाजत बरनाला में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरदीप सिंह को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी