जेई ने तीन साल पहले संस्था बनाई, अब तक लगाए पांच हजार पौधे

दर्शन तनेजा तपा बरनाला यदि मन में कुछ करने का जुनून हो या मन से कुछ करने की ठान लिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:50 PM (IST)
जेई ने तीन साल पहले संस्था बनाई, अब तक लगाए पांच हजार पौधे
जेई ने तीन साल पहले संस्था बनाई, अब तक लगाए पांच हजार पौधे

दर्शन तनेजा तपा, बरनाला : यदि मन में कुछ करने का जुनून हो या मन से कुछ करने की ठान लिया जाए तो उस कार्य को पूरा करने में पूरी कायनात जुट जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भारतीय दूरसंचार विभाग के जेई तपा निवासी सनी गोयल ने। सनी गोयल दूरसंचार विभाग में फोन की लाइन ठीक करने के साथ-साथ पर्यावरण को भी प्रदूषण मुक्त करने में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने नेचर लवर आर्गेनाइजेशन के नाम पर तीन वर्ष पहले एक संस्था बनाई। अब उनके साथ इस समय 15 से 20 युवक जुड़े हुए हैं, जो वातारण की संभाल के लिए पौधे लगाने सहित पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग दे रहे हैं। सनी गोयल ने बताया कि वातावरण से लगाव बीएसएनएल द्वारा चार वर्ष पहले राजपुरा में चार महीने के लिए लगाई ट्रेनिग के दौरान पड़ा। वह रोजाना राजपुरा अपने सहकर्मियों के साथ ट्रेनिग पर जाते तो रास्ते में देखते कि बठिडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर वृक्ष नहीं है। इस कारण दोपहिया वाहनों सहित अन्य वाहन चालकों के छांव में रूकने के लिए कोई पर्याप्त जगह नहीं है। इस कारण उन्हें कड़कती धूप में रूकना पड़ता था। यह देखकर उनके मन में वृक्ष लगाने की बात आई। इस बात को मित्रों से सांझा किया। फिर मित्र दीपक, राहुल, शिवम के साथ मिलकर तीन वर्ष पहले इस संस्था को बनाया। दृढ़ निश्चय किया कि वह पौधे लगाएंगे भी और उनको संभालेंगे भी। उनकी संस्था द्वारा अब तक लगभग पांच हजार पौधे लगाए हैं, जिनमें से 2500 के करीब पौधै वृक्ष बनकर तैयार हो गए हैं जबकि अन्य पौधे बेसहारा पशुओं, शरारती तत्वों द्वारा नष्ट कर दिए गए हैं। ये पौधे सबसे पहले बठिडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क की दोनों तरफ, तपा तहसील परिसर में, घुडै़ली रोड, नामदेव रोड लगाए गए। साथ ही संस्था द्वारा मानसा जिला के खोखर कलां में पौधे लगाकर जंगल बनाया गया। टीम के वालंटियर रोजाना सुबह इन पौधों को पानी देते हैं और छुट्टी के दिन इन पौधों की आसपास से सफाई करते हैं। एक जुगाड़ मोटरसाइकिल के पीछे छोटी सी ट्राली लगाकर उसमें पानी की टंकी रखकर पौधों को पानी देते हैं। उनकी संस्था को गणतंत्र दिवस पर एसडीएम तपा द्वारा सम्मानित भी किया गया है। इस मौके उनके साथ प्रवीण कुमार, हितेश बांसल, अभिषेक मित्तल, अजय बंसल, रिकू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी