शोभायात्रा निकाली, गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष से गणपति विसर्जन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष से गणपति विसर्जन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:38 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:38 PM (IST)
शोभायात्रा निकाली, गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष से गणपति विसर्जन
शोभायात्रा निकाली, गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष से गणपति विसर्जन

जागरण टीम, बरनाला

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष से गणपति विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने मंदिरों, गली मोहल्लों, घरों में भगवान गणेश की मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना करके जीवन की मंगल कामना मांगी। कस्बा हंडिआया में साईं मंदिर से शुरू होकर हंडिआया की विभिन्न गलियों में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न झांकी प्रस्तुत की गईं। पंडित मुकेश सरमन ने श्री गणेश की जीवन गाथा और महिमा की प्रशंसा करते हुए सभी को धर्म और सत्य का पालन करने का आह्वान किया। महंत सुखदेव दास, राजिदर कुमार, दर्शन दास, दीपू बावा, हरदीप सिंह, बॉबी सरमन, कफी गोयल, शाम लाल, शांति कुमार, मोहनी कुमार, सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी