साम्राज्य विरोधी कांफ्रेंस में किसानों, खेत मजदूरों, महिलाओं व युवाओं का उमड़ा सैलाब

शहीद भगत सिंह के 114वें जन्म दिवस किसान यूनियनों द्वारा अनाजमंडी में आयोजित साम्राज्य विरोधी कांफ्रेंस में किसानों खेत मजदूरों महिलाओं व युवाओं का जन सैलाब उमड़ा। भारी बरसात में भी इस कांफ्रेंस में शामिल लोगों के हौसले बुलंद रहे। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:30 PM (IST)
साम्राज्य विरोधी कांफ्रेंस में किसानों, खेत मजदूरों, महिलाओं व युवाओं का उमड़ा सैलाब
साम्राज्य विरोधी कांफ्रेंस में किसानों, खेत मजदूरों, महिलाओं व युवाओं का उमड़ा सैलाब

हेमंत राजू- संजीव बिट्टू बरनाला : शहीद भगत सिंह के 114वें जन्म दिवस किसान यूनियनों द्वारा अनाजमंडी में आयोजित साम्राज्य विरोधी कांफ्रेंस में किसानों, खेत मजदूरों, महिलाओं व युवाओं का जन सैलाब उमड़ा। भारी बरसात में भी इस कांफ्रेंस में शामिल लोगों के हौसले बुलंद रहे। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

कांफ्रेंस को संबोधित करते प्रांतीय प्रधान जोगिदर सिंह उगराहां ने देशवासियों को भगत सिंह के जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि आज देश के किसानों-मजदूरों व समूह किरती लोगों को कर्ज, आत्महत्याएं, गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी की वजह देश पर साम्राज्य विरोधी ताकतों का बढ़ना है। इसके खात्मे के लिए शहीद भगत सिंह व उनके साथियों ने अपनी जान दी। उगराहां ने कहाकि खेती कानूनों की वापसी सहित किसानों-मजदूरों की खुशहाली के लिए भगत सिंह द्वारा साम्राज्य लूट व दबाव के खात्मे के लिए बताए रास्ते पर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने एलान किया कि कृषि कानूनों की वापसी तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां, प्रांतीय सीनियर उप प्रधान झंडा सिंह जेठूके, प्रांतीय नेता हरिदर बिदू ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष में महिलाओं के रोल की चर्चा की। कहा कि महिलाओं की शामूलियत के बिना देश में साम्राजियों व उनके हिस्सेदारों का खात्मा संभव नहीं।

पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय महासचिव लछमण सिंह सेसेवाला, नौजवान भारत सभा के अश्वनी घुद्दा, पीएसयू शहीद रंधावा के होशियार सिंह ने युवाओं व विद्यार्थियों को भगत सिंह की साम्राज्य विरोधी हिरासत पर पहरा देने का आह्वान किया। डीटीएफ के प्रधान दिग्विजयपाल शर्मा, किसान नेता जोगिदर घासी, हरियाणा कमेटी के नेता मनजीत सिंह ने भी संबोधित किया। प्लस मंच के प्रधान अमोलक सिंह के गीत भगत सिंह का संदेश व पीपल्ज आर्ट थिएटर द्वारा कोरियोग्राफी पेश की गई। यहां यूनियन के प्रांतीय सचिव शिगारा सिंह मान, सुरजीत ली, बूटा सिंह, अजमेर सिंह औलख, बिट्टू मानसा, राजिदर भदौड़, मनजिदर सिंह, अतरजीत सिंह आदि उपस्थित थे। बसों को नहीं घुसने दिया शहर में

अनाज मंडी में किसानों द्वारा आयोजित महा पंचायत के चलते पुलिस प्रशासन ने बस स्टैंड को बंद कर दिया व बसों को शहर में नहीं घुसने दिया। इस कारण बसों में सवार मुसाफिरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महापंचायत के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य साधनों पर सवार होकर पहुंच रहे लोगों को ही शहर में दाखिल होने दिया जा रहा था। बड़े वाहनों व बसों को शहर में दाखिल नहीं होने दिया गया, ताकि अन्य लोगों को जाम की समस्या से दो-चार न होना पड़े। पुलिस ने टी प्वाइंट नजदीक बेरिकेड्स लगाकर रास्ते को डिवाइड किया हुआ था।

chat bot
आपका साथी