किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार की अर्थी फूंकी

हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने स्थानीय कचहरी चौक में हरियाणा सरकार की अर्थी फूंकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 05:41 PM (IST)
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार की अर्थी फूंकी
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार की अर्थी फूंकी

संवाद सहयोगी, बरनाला

हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने स्थानीय कचहरी चौक में हरियाणा सरकार की अर्थी फूंकी।

आप नेता रजत बांसल लक्की, जेई अशोक जिदल, सतिन्द्र गुप्ता, ईशपिदर सिंह, हरिओम, संजीव कुमार आदि ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार किसानों से धक्केशाही कर रही है। शांतमय रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व अमानवीय व्यवहार करना गलत है। इस लाठीचार्ज में रायपुर जटान के किसान सुशील काजल की मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मृतक किसान सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घायलों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा, लाठीचार्ज के लिए जिम्मेवार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई, किसानों पर दर्ज किए झूठे मामले रद करे।

chat bot
आपका साथी