किसानों का जोश बरकरार, 26 को मनाएंगे काला दिवस

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए रेलवे स्टेशन बरनाला की पार्किंग में लगाया गया संयुक्त किसानों का धरना रविवार को 228वें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:03 PM (IST)
किसानों का जोश बरकरार, 26 को मनाएंगे काला दिवस
किसानों का जोश बरकरार, 26 को मनाएंगे काला दिवस

जागरण संवाददाता, बरनाला

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए रेलवे स्टेशन बरनाला की पार्किंग में लगाया गया संयुक्त किसानों का धरना रविवार को 228वें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। धरने में दिल्ली धरने के छह माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चों ने 26 मई को देश भर में काला दिवस मनाने के बारे में भी चर्चा की।

धरने को संबोधित करते बलवंत सिंह उपली, करनैल सिंह, नरायण दत्त, गुरनाम सिंह, मनजीत राज, बाबू सिंह, सरपंच गुरचरन सिंह, गुरमेल शर्मा, परमजीत कौर, अमरजीत कौर व बलजीत सिंह चुहानके ने कहा कि संयुक्त किसान की एकता ने सरकार की सभी साजिशों को फेल कर दिया है। किसान आंदोलन शुरू होने के समय सरकार का अनुमान था कि सभी किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा ज्यादा देर तक एक साथ नहीं टिक पाएगा व किसान दिल्ली तक पहुंच ही नहीं पाएंगे लेकिन किसानों की एकता आज भी बरकरार है व किसान दिल्ली में अभी भी धरने पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 26 मई को संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन के छह माह पूरे होने पर काला दिवस मनाएंगे। किसानी आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार से कानून वापस करवाकर ही दम लेंगे। ------------- इन जगहों पर जारी है किसानों का धरना रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग स्थल पर, रिलायंस माल, महलकलां टोल प्लाजा, बडबर टोल प्लाजा, भाजपा जिला प्रधान यादविदर शैंटी के निवास समक्ष, भाजपा नेता अर्चना दत्त शर्मा के निवास समक्ष, रिलायंस पेट्रोल पंप संघेड़ा पर व रिलायंस पेट्रोल पंप धनौला समक्ष किसानों का धरना अभी जारी है।

chat bot
आपका साथी