शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस मनाया

सूर्यवंशी खत्री सभा द्वारा शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस मनाया गया। कारगिल जंग के शहीद धर्मवीर सहगल की माता शिमला सहगल बतौर मुख्य मेहमान पहुंची। शहीद सुखदेव थापर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। सभा के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी ने कहा कि शहीद सुखदेव थापर का जन्म लुधियाना में पिता राम लाल थापर व माता रल्ली देवी के घर 15 मई 1907 को हुआ। उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 03:10 PM (IST)
शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस मनाया
शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस मनाया

संवाद सूत्र, बरनाला : सूर्यवंशी खत्री सभा द्वारा शहीद सुखदेव थापर का जन्मदिवस मनाया गया। कारगिल जंग के शहीद धर्मवीर सहगल की माता शिमला सहगल बतौर मुख्य मेहमान पहुंची। शहीद सुखदेव थापर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। सभा के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी ने कहा कि शहीद सुखदेव थापर का जन्म लुधियाना में पिता राम लाल थापर व माता रल्ली देवी के घर 15 मई 1907 को हुआ। उन्होंने भगत सिंह व भगवती चरण वोहरा के साथ मिलकर लाहौर में नौजवान भारत सभा का गठन किया था। उन्होंने लाला लाजपत की मौत का बदला लेने के लिए भगत सिंह व राजगुरु का पूरा साथ दिया। इन शहीदों ने अंग्रेजी साम्राज्य की जड़ें हिलाकर रख दी थी।

इस दौरान कारगिल युद्ध के शहीद धर्मवीर सहगल को हार पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई व शहीद की माता शिमला सहगल को सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके तारा चंद चोपड़ा, राजेश भुटानी, तेजिदर सिंह, मनदीप वालिया, सुनीता रानी, हरप्रीत कौर, मनोज वालिया, सतिदर कपूर, रजनी सहगल, विकास भंडारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी