घर से युवती गायब, अज्ञात पर मामला दर्ज

थाना शैहणा पुलिस ने गांव गिल्ल कोठे की रहने वाली एक युवती को अज्ञात युवकों द्वारा किसी अंजान जगह पर बंदी बनाकर रखने का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:26 PM (IST)
घर से युवती गायब, अज्ञात पर मामला दर्ज
घर से युवती गायब, अज्ञात पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, बरनाला

थाना शैहणा पुलिस ने गांव गिल्ल कोठे की रहने वाली एक युवती को अज्ञात युवकों द्वारा किसी अंजान जगह पर बंदी बनाकर रखने का मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार जगपाल सिंह ने बताया कि युवती के पिता के बयानों के अनुसार उसकी 20 वर्षीय लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद होने के कारण वह घर पर ही मोबाइल पर आनलाइन पढ़ाई करती है। पीड़ित अनुसार वह विगत 16 मई की शाम अपने खेत में चला गया व घर में उसकी पत्नी, लड़का व लड़की थे। सुबह करीब छह बजे उसे घर से फोन आया कि लड़की घर पर नहीं है। लड़की की तलाश की कितु वह कहीं नहीं मिली। पीड़ित अनुसार घर के कमरे में रखी पेटी खुली पड़ी थी, जिसमें से आठ हजार रुपये की नकदी, सोने के आभूषण व कागजात गायब थे। पीड़ित ने कहा कि उसे यकीन है कि उसकी लड़की को अज्ञात युवकों ने अपने निजी स्वार्थ के कारण किसी अंजान जगह पर हिरासत में रखा हुआ है। सहायक थानेदार जगपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी