गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष लगाते किया गणपति विसर्जन
स्वर्णकार मराठा संघ द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से सदर बाजार में विगत दिनों श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके श्रद्धापूर्वक उपासना की जा रही थी।
संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)
स्वर्णकार मराठा संघ द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से सदर बाजार में विगत दिनों श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके श्रद्धापूर्वक उपासना की जा रही थी। शनिवार को समूह नगर निवासियों ने श्री गणेश जी की प्रतिमा को टल्लेवाल नहर में विसर्जित किया। इससे पहले भक्तों ने शहर में शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष लगाए। संघ प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि इस धार्मिक समागम पर पंडित अनिल शर्मा ने धार्मिक रीति रिवाजों अनुसार मंत्रों का उच्चारण करके दातार सिंह वालों सहित परिवार पूजन करवाया। इस उपरांत हवन यज्ञ में आहूतियां देकर भगवान गणेश जी की आरती की। धार्मिक समागम के दौरान शहर वासियों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
सिकंदर सिंह, सुखदेव सिंह, करतार सिंह, राजिदर सिंह, गुरनाम सिंह, सुशील कुमार, अर्जुन कुमार, इंद्रजीत सिंह, गुरनाम, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, सोनू सिंह, राज काहनेके, अमनदीप वर्मा, नरिदर कुमार, मनीश कुमार, अशोक कुमार, डा. राज कुमार, बिट्टू ढिलवां वाले आदि उपस्थित थे।