बरनाला में गणपति बप्पा मोरिया..की गूंज

गणपति उत्सव को लेकर जिला बरनाला में अद्धभुत नजारा देखने को मिला। शहर के हर गली-मोहल्ले में गणपति उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:10 PM (IST)
बरनाला में गणपति बप्पा मोरिया..की गूंज
बरनाला में गणपति बप्पा मोरिया..की गूंज

अरिहंत राय गर्ग, बरनाला

गणपति उत्सव को लेकर जिला बरनाला में अद्धभुत नजारा देखने को मिला। शहर के हर गली-मोहल्ले में गणपति उत्सव मनाया गया। सोमवार को गणपति उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं द्वारा गणपति विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले भक्तों ने शहर के विभिन्न बाजारों से अद्धभुत शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तूं जल्दी आना का गुणगान किया।

सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी के संचालक रवि बांसल ने बताया कि इस बार नौवां गणेश उत्सव प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित किया गया था वहीं आदि शक्ति मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सुंदर-सुंदर झांकियों का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए हरीगढ़ नहर पर पहुंची। जहां भक्तों ने पूरी श्रद्धा भावना से गणपति विसर्जन किया।

मुख्य मेहमान के तौर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा व संसारी स्टाइल के एमडी हेमंत बांसल व सतविदर बांसल को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इस मौके व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा, सीनियर कांग्रेसी नेता व प्रसिद्ध ट्रांसपोटर कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, इंडस्ट्री चैंबर के चेयरमैन विजय गर्ग, व्यापार मंडल के उप प्रधान मोनू गोयल, रवि बांसल, राजीव गोलू, प्रतीक सिधवानी, मोनू, अभिषेक बांसल, शुभम मित्तल आदि उपस्थित थे। ---------------------

गणपति विसर्जन पर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े सुरक्षा प्रबंध एसएसपी भागीरथ सिंह मीना आइपीएस के निर्देशों के तहत ट्रैफिक इंचार्ज गुरमेल सिंह व थाना सिटी की पुलिस फोर्स द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। पुलिस ने शहर में शोभायात्रा निकालने के दौरान ट्रैफिक की समस्या को नहीं बढ़ने दिया।

chat bot
आपका साथी