सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

सावन मास के तीसरे सोमवार बरनाला जिले के मंदिरों में जला अर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:34 PM (IST)
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, बरनाला : सावन मास के तीसरे सोमवार बरनाला जिले के मंदिरों में भक्तों की श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में सोमवार सुबह से ही ऊ नम: शिवाय, बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण पूरा दिन भक्तिमय रहा। स्थानीय लक्खी कालोनी में स्थित श्री नित्यानंद संन्यास आश्रम ट्रस्ट द्वादशा ज्योर्तिलिग पंचदेव मंदिर, प्राचीन श्री गणेश किला मंदिर, प्राचीन सरां मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर रामबाग, शिव मठ धाम, प्राचीन पंचायती मंदिर, रेलवे स्टेशन नजदीक प्राचीन शिव मंदिर आदि मंदिरों में सुबह ही भक्तों की तरफ से शिवलिग का जलाभिषेक शुरु हो गया। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लगने लगी। हालांकि कोविड-19 के चलते मंदिरों में कम जलाभिषेक का अनुमान लगाया जा रहा था किंतु ज्यादातर मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ ने यह अनुमान गलत साबित किए व नियमों का उल्लंघन हुआ। मंदिरों के बाहर सुरक्षा मंदिर प्रबंधकों की तरफ से सुरक्षा के लिए सेवादारों को नियुक्त किया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मंदिरों के आसपास तैनात रहा। मंदिरों में शिव-पार्वती की वेशभूषा में नृत्य करते कलाकारों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों की तरफ से मंदिरों में भंडारे आदि का भी आयोजन किया गया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातारण भक्तिमय हो गया।

महिलाओं ने तीज का त्योहार मनाया

संवाद सहयोगी, तपा : स्कूल रोड़ की गली नंबर-आठ की महिलाओं ने एकजुट होकर तीज का त्योहार मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गिद्दा डाल, मेहंदी लगाकर, पंजाबी गानों पर डांस करके और गेम खेल कर तीज के त्योहार का आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद लता शर्मा ने बताया कि सावन माह महिलाओं के लिए उत्साह का माह होता है। महिलाओं ने मिलकर झूले झूलते हुए बोलियां डाल अपने सभ्याचार का आनंद लिया। इस मौके ऋतु रानी, अर्चना शर्मा, निर्मला शर्मा, संतोष रानी, कविता, श्रुति, प्राची, अन्नू, सोनिया आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी