महिला से मारपीट करने के मामले में पांच पर केस
संवाद सूत्र बरनाला थाना सिटी-2 की पुलिस ने महिला की मारपीट करने पर पांच लोगों व अज्ञात पर केस दर्ज।
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना सिटी-2 की पुलिस ने महिला की मारपीट करने पर पांच लोगों व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार हाकम सिंह ने बताया कि उनको शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह निवासी गुरसेवक नगर बरनाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि लखविदर सिंह उर्फ लक्खा, सोनी पत्नी लखविदर सिंह, राजविदर सिंह उर्फ मिट्ठा, राजविदर सिंह की बहन, मेवा सिंह निवासी गुरसेवक नगर व अज्ञात व्यक्ति ललकारे मारने लगे व गाली गलौच करने लगे जब उनके परिवारिक सदस्यों ने उनको रोकने की कोशिश की तो शिकायतकर्ता की पत्नी की उनकी तरफ से मारपीट करनी शुरु कर दी व मोबाइल फोन को तोड़ दिया। जब वह घर पर पहुंचा तो उसको भी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता धर्मपाल सिंह निवासी गुरसेवक नगर बरनाला के बयान पर लखविदर सिंह उर्फ लक्खा, सोनी पत्नी लखविदर सिंह, राजविदर सिंह उर्फ मिट्ठा, राजविदर सिंह की बहन, मेवा सिंह निवासी गुरसेवक नगर व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।