भाकियू सिद्धपूर का मोर्चरी के समक्ष पक्का मोर्चा आज

सिविल अस्पताल बरनाला में भाकियू सिद्धपूर की ओर से खुदकुशी करने वाले किसान के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को फिर से संघर्ष किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:04 PM (IST)
भाकियू सिद्धपूर का मोर्चरी के समक्ष पक्का मोर्चा आज
भाकियू सिद्धपूर का मोर्चरी के समक्ष पक्का मोर्चा आज

संवाद सहयोगी, बरनाला

सिविल अस्पताल बरनाला में भाकियू सिद्धपूर की ओर से खुदकुशी करने वाले किसान के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को फिर से संघर्ष किया जाएगा। मोर्चरी में रखे शव की देखरेख के लिए ठीकरी पैहरा लगाया गया है। बता दें कि गांव जैमलसिंहवाला के 25 वर्षीय युवा किसान ने 26 फरवरी को घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शव को सिविल अस्पताल बरनाला के मोर्चरी में रखवाया गया है। किसान यूनियन के नेताओं ने सरकार के अगले फैसले तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने का ऐलान किया है। भाकियू सिद्धपूर के जिला प्रधान जसपाल सिंह कलाल माजरा व जिला उपप्रधान करनैल सिंह गांधी ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, कर्ज माफी व मुआवजा की मांग को पूरा होने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी