विभिन्न मामलों में मारपीट करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज

थाना शैहणा की पुलिस ने हरजीत सिंह की शिकायत पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:56 PM (IST)
विभिन्न मामलों में मारपीट करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज
विभिन्न मामलों में मारपीट करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, बरनाला :

थाना शैहणा की पुलिस ने हरजीत सिंह की शिकायत पर आठ लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार मक्खन ने बताया कि हरजीत सिंह निवासी मल्ली जटाणा पत्ती शैहणा ने पुलि को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर को शाम छह बजे वह अपने दोस्त बलजिदर सिंह व मग्घर सिंह निवासी मल्लियां उसके मोटरसाइकिल पर सवार होकर दूध डालने के लिए सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खी की डेयरी पर गए थे। यह डेयरी सुखपाल सिंह उर्फ सुखी ने अर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी शैहणा के मकान में की हुई है। जब वह दूध डालकर डेयरी से बाहर गली में आए तो अर्षदीप सिंह उर्फ बिल्ला, कुलदीप सिंह, बबली सिंह, बुक्खा सिंह, कमलजीत कौर निवासी शैहणा सहित दो अन्य अज्ञात युवकों ने गली में घेरकर उनके साथ मारपीट की व गंडासे, किरच व चाकू से हमला करके मोटरसाइकिल की तोड़फोड़ की। पुलिस ने हरजीत सिंह की शिकायत पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह से थाना धनौला की पुलिस ने मनप्रीत सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते मनप्रीत सिंह निवासी देसू पत्ती पंधेर ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को वह अनाज मंडी पंधेर में कार्य कर रहा था। इस दौरान पप्पू सिंह, सोनी सिंह, गुरदीप सिंह, जसपाल सिंह निवासी पंधेर, सुखदीप सिंह निवासी झब्बर ने उसके साथ मारपीट की। उसे घायल अवस्था में बलकार सिंह ने सरकारी अस्पताल धनौला में दाखिल करवाया। राम सिंह का बेटा सोनी सिंह व गुरदीप सिंह उसके घर के सामने चक्कर लगाते थे। जिन्हें वह रोकता था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने मनप्रीत सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना सिटी की पुलिस ने सुखचैन सिंह की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते सुखचैन सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को भगत सिंह निवासी बरनाला, सतविदर सिंह, अजैब सिंह, अमृत सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंगत सिंह, गुरविदर सिंह निवासी बरनाला ने उसे घेरकर राड से टांगे तोड़ने की नीयत से मारपीट की। पुलिस ने सुखचैन की शिकायत पर उक्त आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी