खेतों का दौरान कर फसलों का लिया जायजा

तपा बरनाला जिले में पहले के मुकाबले इस वर्ष किसानों ने धान की सीधी बिजाई की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:27 PM (IST)
खेतों का दौरान कर फसलों का लिया जायजा
खेतों का दौरान कर फसलों का लिया जायजा

संवाद सहयोगी तपा, बरनाला : जिले में पहले के मुकाबले इस वर्ष किसानों ने धान की सीधी बिजाई की है, कई किसानों ने तो पहली बार ऐसा किया है, अब आने वाले समय में और भी रकबा बढ़ने की आस है। यह बात खेतीबाड़ी आफिसर डॉक्टर बलदेव सिंह ने किसान हरप्रीत सिंह, किसान हाकम सिंह व सुखदीप सिंह हंडिआया के खेत में जिन्होंने तीस एकड़ में धान की सीधी बिजाई की है के खेत में दौरा करते बातचीत दौरान कही। उन्होंने किसानों को अवगत करवाया कि धान की सीधी बिजाई से 21 दिनों पर पहला पानी लगाना चाहिए व उन्होंने अन्य जानकारी किसानों को मुहैया करवाई। उन्होंने किसानो को अपील की कि जिन किसानों ने पहली बार धान की बिजाई की है, वह खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क बनाकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे मशवरा लिया जा सके। विभाग हमेशा किसानों की सेवा में उपस्थित हैं।

chat bot
आपका साथी