खेतीबाड़ी अफसर ने धनौला में खेतों का किया दौरा

संवाद सूत्र बरनाला गांव धनौला में पहुंचकर मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉक्टर बलदेव सिंह ने दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:09 AM (IST)
खेतीबाड़ी अफसर ने धनौला में खेतों का किया दौरा
खेतीबाड़ी अफसर ने धनौला में खेतों का किया दौरा

संवाद सूत्र, बरनाला : गांव धनौला में पहुंचकर मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डॉक्टर बलदेव सिंह ने किसान हरविदर सिंह वड़िग के खेत का दौरा करके उनकी सराहना की। डॉक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि हरविदर सिंह ने 65 एकड़ में सीधी बिजाई की है व इसको कामयाब भी किया है। यह किसान पिछले चार वर्षो से अपनी 65 एकड़ में सीधी बिजाई कर रहा है व लोगों के लिए मिसाल है। किसान हरविदर सिंह ने बताया कि पानी को बचाने के लिए उन्होंने अपने 65 एकड़ खेत में धान की सीधी बिजाई की है।

chat bot
आपका साथी